बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिहार में शराब की सप्लाई करनेवाले माफिया को हरियाणा से किया गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिहार में शराब की सप्लाई करनेवाले माफिया को हरियाणा से किया गिरफ्तार

MOTIHARI : मोतिहारी एसपी डॉ कुमार आशीष के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने कई जिलों में वांछित शराब सप्लायर को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। वह जिला के मेहसी थाना क्षेत्र में 50 लाख की शराब जप्ती मामले में वांटेड था। मोतिहारी पुलिस ने शराब माफिया सतीश उर्फ छोटू पहलवान को हरियाणा से गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मेहसी पुलिस ने फ्लाइट से हरियाणा पहुंचकर कार्रवाई किया है। 


एसपी द्वारा गठित टीम ने वैज्ञानिक तरीके व टॉवर लोकेशन के आधार पर शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। शराब माफिया के गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़ी राहत मिली है। शराब माफिया हरियाणा में बैठकर बिहार के कई जिलों में शराब का सप्लाई का काम करता था। बताया जा रहा है की पुलिस को कई शराब माफियाओं की सुराग मिली है।

गिरफ्तार शराब माफिया हरियाणा के खरखोदा थाना क्षेत्र के सिसना का शतीस उर्फ छोटू पहलवान बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शराब माफिया पर बिहार के गोपालगंज, मुजफ्फरपुर,मोतिहारी सहित एक दर्जन जिला के थानों में शराब सप्लाई का कांड दर्ज है। मोतिहारी पुलिस ने मेहसी थाना कांड संख्या 153/21 में उसे गिरफ्तार किया है। 

मेहसी पुलिस ने ट्रक पर लदे लगभग 50 लाख के हरियाणा निर्मित विदेशी शराब के साथ ट्रक चालक व उप चालक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद गिरफ्तार ड्राइवर ने शराब माफिया के नाम का खुलासा किया था। मोतिहारी पुलिस गिरफ्तार शराब माफिया से पूछताछ में जुटी है। इससे कई राज खुलने की आशंका जताई जा रही है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News