बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आस्था के महापर्व को लेकर मोतिहारी पुलिस ने की सराहनीय पहल, छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

आस्था के महापर्व को लेकर मोतिहारी पुलिस ने की सराहनीय पहल, छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए आस्था के महान पर्व छठ पूजा को लेकर सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।अरेराज डीएसपी व संग्रामपुर थाना अध्यक्ष ने सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण कर शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने का अपील किया। सामग्री लेते हुए छठ व्रतियों ने पुलिस के सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा किया।

इस दौरान मोतिहारी जिला के संग्रामपुर थाना परिसर में शुक्रवार को सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच अरेराज डीएसपी रंजन कुमार व थानेदार गौतम कुमार  द्वारा  फल, नारियल सहित पूजन सामग्री का वितरण किया। डीएसपी ने छठ व्रतियों व उपस्थित गणमान्य लोगों से कहा कि पुलिस आपकी सेवा में हमेशा तत्पर है। आपलोग भी पुलिस का सहयोग करे। 

आस्था के इस महान पर्व में समाज के वंचित लोगो के लिए  पुलिस ने यह एक पहल की है ताकि सबकी छठ पूजा धूमधाम से हो। थानाध्यक्ष गौतम कुमार के कार्यकाल में थाना परिसर में यह दूसरा कार्यक्रम हुआ। उन्होंने उपस्थित छठ व्रतियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा कि छठ में अर्घ्य के दौरान नदी में गहरे पानी से दूरी बनाए रखे। ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी नही हो। सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण में लोक आस्था का महा पर्व छठ मनाये। किसी भी अफवाह में नही आये ।

मौके पर जिला परिषद सदस्य संग्रामपुर पंकज कुमार द्विवेदी, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष पिंकू उर्फ दिग्विजय सिंह, जदयू प्रदेश मंत्री सह पश्चिमी चंपारण प्रभारी यतेंद्र कुमार कश्यप , पूर्व प्रमुख सह मुखिया कुमार धनंजय ,पूर्व मुखिया राय सुबोध उर्फ मुनानी शर्मा, भाजपा प्रखण्ड मंडल अध्यक्ष भृगुन पासवान, रविंद्र सिंह, रंजीत पासवान , काली मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि ओंकार प्रसाद जयसवाल, राज कुमार मिश्र, सत्येंद्र सिंह, अशरफ अली खां, नवल सिंह,विनोद सिंह, समाज सेवी भोला सिंह,आचार्य अनुराग पाण्डेय , गुड्डू दुवे , सीओ सुरेश पासवान , पप्पू पाण्डेय दरोगा आलका कुमारी ,अजय कुमार ,प्रत्याशा कुमारी, एसआई के के राय सहित सैकड़ो  छठ व्रती मौजूद थे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News