बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नशे के सौदागर पर नकेल, बिहार में 40 लाख की चरस के साथ एक गिरफ्तार

नशे के सौदागर पर नकेल, बिहार में 40 लाख की चरस के साथ एक गिरफ्तार

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। 40 लाख की चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर लखोड़ा का रहनेवाला है। वह नेपाल से चरस लेकर हरियाणा जा रहा था।

छतौनी पुलिस ने बताया कि उसे गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से नशे का एक सौदागर चरस की बड़ी खेप बिहार के रास्ते हरियाणा ले जानेवाला है। खबर की पुष्टि होते ही पुलिस उस तस्कर के पीछे लग जाती है और मौका मिलते ही उसे धर-दबोचा जाता है। उसकी तलाशी ली जाती है लेकिन उसके पास से पुलिस को कुछ नहीं बरामद होता है। 

बाद में उसकी मोटरसाइकिल को खंगाला जाता है। मोटरसाइकिल के अंदर ही उसने एक जगह बना रखा था, जहां से पुलिस को दो किला चरस मिलता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत 40 लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है। उसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। बता दें कि हाल ही में नारकोटिक्स की टीम ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी थी। बख्तियारपुर के पास से करीब 700 किला गांजा बरामद किया गया था।

 


Suggested News