बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी SP की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 5 पुलिसकर्मी, ट्रक से वसूली करते रंगेहाथ धराए थे 3 होमगार्ड जवान

मोतिहारी SP की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 5 पुलिसकर्मी, ट्रक से वसूली करते रंगेहाथ धराए थे 3 होमगार्ड जवान

MOTIHARI: पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली की लगातार खबरें मिलने के बाद इस मामले पर मोतिहारी एसपी नवीन चन्द्र झा ने बड़ी कार्रवाई की है। आधी रात को NH पर ट्रक से पैसा वसूलते तीन होमगार्ड जवान को पकड़ कर नगर थाना को सौंप दिया। वहीं एसपी की गाड़ी देखकर भाग रहे गश्ती गाड़ी के एएसआई व ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर पूछ ताछ की जा रही है।

यह घटना बंजरिया थाना के NH-28 सिंघिया सागर के पास की बतायी जा रही है। एसपी के निर्देश पर नगर पुलिस बंजरिया थाना, एएसआई विजय सिंह सहित ड्राइवर व तीन होमगार्ड जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। विदित हो कि एसपी नवीन चन्द्र झा आधी रात को शहर का जायजा लेने निकले थे। इसी क्रम में उन्होनें देखा कि बंजरिया थाने की गश्ती गाड़ी NH-28 पर सिंघिया सागर के पास ट्रक से अवैध वसूली कर रही थी। अपने सामने ही पुलिसकर्मियों को ट्रक चालकों से अवैध वसूली करता देख एसपी ने तुरंत एक्शन लिया।

वहीं जैसे ही पुलिसकर्मियों ने एसपी की गाड़ी को देखा, गश्त गाड़ी से वसूली कर रहे होमगार्ड जवान को छोड़कर गाड़ी भाग गई। वहीं ट्रक से वसूली करते तीन होमगार्ड के जवान रंगेहाथ पकड़े गए। एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस पूरी गश्ती गाड़ी के पदधिकारी व जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। एसपी के करवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।


Suggested News