बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी : महिला और बच्ची को चाकू से गोदा, महिला की मौत, बच्ची की हालत गंभीर

मोतिहारी : महिला और बच्ची को चाकू से गोदा, महिला की मौत, बच्ची की हालत गंभीर

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बीती रात एक महिला और उसकी मासूम बच्ची को चाकू से गोद डाला गया। घटना में जहां महिला की मौत हो गई है। वहीं बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के पकड़ीदयाल मुख्य बाजार निवासी उदय कुमार की पत्नी और उनकी मासूम बच्ची को अज्ञात अपारधियों ने चाकू से गोद डाला। इस घटना में जहां उदय की पत्नी की मौत हो गई, वहीं बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मृतिका के पति उदय कुमार ने बताया कि बीती रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात जब वह घर लौटा तो काफी आवाज देने के बाद भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। वहीं फोन कॉल को उसने नहीं उठाया। जिसके बाद वह किसी तरह से छत के रास्ते अंदर घूसा। 

उदय ने बताया कि जब कमरे के अंदर गया तो देखा कि उसकी पत्नी मृत पड़ी है। उसके गर्दन और पेट में निर्मम तरीक से चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं पास में ही गंभीर रुप से घायल उसकी बच्ची पड़ी है। बच्ची के गर्दन पर चाकू मारा गया है। 

इधर घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उदय बहुत ही शांत और मिलनसार व्यक्ति है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। 

फिलहाल घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले को लेकर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News