बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नहीं माने राहुल गांधी, अब ये होंगे कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष?

नहीं माने राहुल गांधी, अब ये होंगे कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष?

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के बेहद करीबी मोती लाल वोरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक वोरा यह पदभार संभालेंगे। 

बता दें कि मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के गवर्नर भी रहे हैं। उन्हें UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। वह पार्टी के सभी बड़े फैसलों में शामिल रहे हैं। 

राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा फिलहाल कांग्रेस पार्टी के महासचिव (प्रशासन) के पद पर हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार दोपहर बाद 4 पन्ने की चिट्ठी ट्वीट कर कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा की।

बता दें कि कांग्रेस के पार्टी नियम के मुताबिक अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद सबसे वरिष्ठ नेता को अंतरिम अध्यक्ष बनाया जाता है। ऐसे में मोती लाल वोरा को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Suggested News