बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नए साल के पहले दिन पसरा मातम, झारखंड में हुए सड़क हादसे से बिहार में मचा कोहराम, एक साथ बुझे छह घरों के चिराग

नए साल के पहले दिन पसरा मातम, झारखंड में हुए सड़क हादसे से बिहार में मचा कोहराम, एक साथ बुझे छह घरों के चिराग

JHARKHAND: नए साल के जश्न में आज पूरा देश डूबा हुआ है। बिहार सहित देश के सभी देशवासियों के द्वारा अपने अपने अंदाज में न्यू ईयर मनाया जा रहा है। वहीं बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में नए साल के पहले दिन ही बड़ा हादसा हो गया है। जहां सड़क दुर्घटना में 6 युवकों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

दरअसल, मामला जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस गोल चक्कर के निकट का है। मृतकों में सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की है। सभी मृतक आदित्यपुर के बाबा आश्रम रोड नंबर 5 के निवासी थे। मृतक आपस में दोस्त हैं। जानकारी अनुसार सुबह 5 बजे एक युवक के कार पर सवार होकर सभी दोस्त पिकनिक मनाने निकले थे। कार मृतक युवक सूरज चला रहा था।

बताया जा रहा कि, बिष्टुपुर गोल चक्कर के निकट अनियंत्रित होकर पहले कार गोल चक्कर से टकराई उसके बाद बिजली के खंभे से टकराते हुए पेड़ से टकरा गई। वहीं सभी 6 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस पहुंची। कार में लाश बुरी तरह फंसी हुई थी। किसी तरह उन्हें बाहर निकाल कर टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी युवक रात में कॉलोनी में ही लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया था। आयोजन के बाद अचानक इनमें पिकनिक की योजना बनी और सभी कार से निकल गए। कार पर 7 लोग सवार थे जिसमें एक का इलाज टीएमएच में चल रहा है। इस घटना में बिहार के खगड़िया जिले के निवासी शुभम  कुमार झा की भी मौत हो गई है। वह सुबह 5:00 ड्यूटी की बात कह कर घर से निकला था शुभम मल्टी टेक में कार्यकर्ता था। वहीं एक और मृतक बिहार के पटना जिला अंतर्गत मोकामा निवासी अनिकेत महतो उर्फ मोनू भी शामिल हैं। 

Suggested News