बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सांसद अजय मंडल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, भागलपुर के रास्ते की राजधानी एक्सप्रेस चलाने की मांग

सांसद अजय मंडल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, भागलपुर के रास्ते की राजधानी एक्सप्रेस चलाने की मांग

BHAGALPUR : भागलपुर सांसद अजय मंडल ने देश की राजधानी दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस चलाने हेतु रेल मंत्री से मुलाकात किया। इस मौके पर उन्होंने रेलमंत्री को बताया कि 21 वर्षों से भागलपुर के रास्ते देश की राजधानी, दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस चलाने की मांग उठ रही है।


उन्होंने कहा की भागलपुर बिहार राज्य की राजधानी पटना के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण शहर है। यहां पर देश के कई हिस्सों से सिल्क व्यापार के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। भागलपुर सिल्क नगरी के नाम से भी मशहूर है। पर्यटन के लिए भी यहां लोग आते हैं। लेकिन बिहार की सबसे बड़ी दूसरी शहर भागलपुर में राजधानी एक्सप्रेस की यात्रा सुविधा नहीं है। जिससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को काफी असुविधा होती है। बिहार की सबसे बड़ी दूसरी शहर सिल्क नगरी भागलपुर से नई राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ कराया जाए। 

उन्होंने कहा की अगरतला-दिल्ली राजधानी भागलपुर रूट से चल सकती है। जोनल मुख्यालय से अनुमोदन कर रेलवे बोर्ड को यह प्रस्ताव भेज दिया गया है। अभी तक राजधानी की फाइल रेलवे बोर्ड दिल्ली में अटकी है। वहीं अपर इंडिया एक्सप्रेस, सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस जो को साहिबगंज भागलपुर रेल खंड की सबसे पुरानी ट्रेन का परिचालन अब तक शुरू नहीं हुआ है। 

उन्होंने कहा की इनको पुनः चालू करवाया जाए का प्रस्ताव पर भी बोर्ड से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। जबकि इन दोनों ट्रेनों के लिए संभावित समय सारिणी भी तय कर ली गई थी। इन सभी विषयों से रेल मंत्री को अवगत कराया। रेलमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उक्त सभी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News