बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रालोसपा में विभाजन तय, सांसद अरुण कुमार बनाएंगे नयी पार्टी

रालोसपा में विभाजन तय, सांसद अरुण कुमार बनाएंगे नयी पार्टी

PATNA : राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी में विभाजन अब औपचारिकता रह गयी है। रालोसपा के सांसद अरुण कुमार ने राष्ट्रीय समता पार्टी सेक्यूलर के नाम से एक नया दल बनाने की घोषणा की है। 28 जून को पटना में कबीर जयंती के मौके पर कई नेता जुटेंगे जिसमें राष्ट्रीय समता पार्टी की रूपरेखा पर चर्चा होगी।

अलग पार्टी बनाने का फैसला तो हो गया है लेकिन दल बदल कानून की बंदिशों की वजह से इसको अभी मूर्त रूप नहीं दिया जाएगा। अगर रालोसपा में अभी टूट होती है तो अरुण कुमार को संसद की सदस्यता गंवानी पड़ सकती है। इस लिए लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इस पर फैसला हो सकता है। अरुण कुमार की नयी पार्टी ट्रैक्टर चुनाव चिह्न के लिए चुनाव आयोग से अनुरोध करेगी।

MP-ARUN-KUMAR-DECLARES--NEW-PARTY3.jpg

माना जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अरुण कुमार इस नये दल के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। अगर ऐसा होता है तो राष्ट्रीय समता पार्टी बिहार एनडीए में अब पांचवें दल के रूप में शामिल होगी।

रालोसपा में विभाजन होता है तो विधायकों की संख्या भी विभाजित हो जाएगी। 2015 के विधानसभा चुनाव में रालोसपा के दो विधायक जीते थे। विधायक ललन पासवान सांसद अरुण कुमार के साथ हैं।

राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी अजय कुमार अलमस्त को देने की तैयारी है। अजय कुमार कुशवाहा समाज से आते हैं और पूर्व सांसद मंजय लाल के पुत्र हैं।

MP-ARUN-KUMAR-DECLARES--NEW-PARTY2.jpg

2014 में अरुण कुमार ने रालोसपा के टिकट पर जहनाबाद से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें जीत मिली थी। बाद में अरुण कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बीच खटपट शुरू हो गयी। 2015 के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर दोनों नेताओं के बीच विवाद चरम पर पहुंच गया। अब ये मतभेद विभाजन की दहलीज पर पहुंच गया है।

Suggested News