बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सांसद अरुण कुमार ने नीतीश को लालू प्रसाद से भी बड़ा घोटालेबाज बताया

सांसद अरुण कुमार ने नीतीश को लालू प्रसाद से भी बड़ा घोटालेबाज बताया

DELHI/PATNA :  जहानाबाद के सांसद अरुण कुमार ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी को लालू प्रसाद से भी बड़ा घोटालेबाज बताया है। उन्होंने कहा कि 8000 हजार करोड़ के सृजन घोटला के लिए किसी इंजीनियर का दिमाग होना चाहिए था। इसमें इंजीनियर का ही दिमाग लगा है। लालू प्रसाद को जेल से बाहर निकाल देना चाहिए और नीतीश-मोदी को जेल के अंदर कर देना चाहिए। नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का अपमान किया है। इस लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए। सुशील मोदी को उन्होंने नीतीश कुमार का दरबारी बताया है।

लालू से भी बड़े घोटालेबाज हैं नीतीश

अरुण कुमार ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सृजन घोटला का पैसा नीतीश कुमार और सुशील मोदी के चहेतों के पास गया है। 8000 करोड़ रुपये के घोटाले में ये दोनों शामिल हैं। दूसरी तरफ उन्होंने लालू प्रसाद का बचाव किया। अरुण कुमार ने कहा कि चारा घोटला में लालू प्रसाद जेल गये। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी है कि चारा घोटाला में सभी दल के नेताओं ने पैसा लिया था। सांसद ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार, लालू प्रसदा से भी बड़े घोटालेबाज हैं। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की क्षमता इसी काम में दिखायी है। लालू प्रसाद को अब जेल से बाहर निकाल देना चाहिए और नीतीश-सुशील मोदी को जेल के अंदर कर देना चाहिए।

नीतीश के दरबारी हैं सुशील मोदी

अरुण कुमार ने कहा कि सुशील कुमार मोदी को बिहार की चिंता क्यों होने लगी ? वे तो मूल रूप से राजस्थान के हैं। राजनीति में जोड़तोड़ कर के उन्होंने नीतीश कुमार के दरबार में जगह बना ली है। नीतीश दिन कहें तो वे दिन कहेंगे, नीतीश रात कहें तो वे रात कहेंगे। आज वे उपेन्द्र कुशवाहा के मुद्दे पर नीतीश कुमार की हां में हां मिला रहे हैं। नरेन्द्र मोदी ने प्रियंका गांधी के कहे इसी तरह के शब्द को अपनी जाति से जोड़ कर मुद्दा बनाया था। भाजपा को यह याद रखना चाहिए। नीतीश ने एक केन्द्रीय मंत्री  के लिए नीच शब्द का इस्तेमाल किया है। सुशील मोदी अब नीतीश का बचाव क्यों कर रहे हैं ? नीतीश कुमार को उपेन्द्र कुशवाहा से माफी मांगनी चाहिए।

कुशवाहा से अब भी मतभेद

सांसद अरुण कुमार ने कहा कि इसका मतलब ये नहीं है वे उपेन्द्र कुशवाहा के साथ जा रहे हैं। उपेन्द्र कुशवाहा से जिन मुद्दों पर मतभेद थे, वे आज भी कायम हैं। मैंने उनके नीच वाले मुद्दे को इस लिए उठाया क्यों कि यह उसूल का सवाल है। मुख्यमंत्री जैसे अहम पद पर बैठा कोई व्यक्ति एक केन्द्रीय मंत्री के लिए इस तरह शब्द कैसे इस्तेमाल कर सकता है। 

Suggested News