बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जब गूगल CEO से कहा... मैं भी भारत के उसी राज्य में जन्मी, जहां आपका जन्म हुआ

जब गूगल CEO से कहा... मैं भी भारत के उसी राज्य में जन्मी, जहां आपका जन्म हुआ

NEW4NATION DESK : दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई डेटा गोपनीयता उल्लंघन के मामले में अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष पेश हुए तो भारतीय मूल की पहली महिला सांसद प्रमिला जयपाल उनसे अपना संबंध बताने से खुद को नहीं रोक पाईं। उन्होंने कहा कि उनका जन्मस भी भारत के उस राज्यं में हुआ है, जहां से पिचाई ताल्लुेक रखते हैं। बता दें कि पिचाई और जयपाल आज दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर हैं और दोनों की ही जड़ें भारत में हैं।

क्या कहा सांसद प्रमिला ने

पिचाई जब सुनवाई के लिए अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष पेश हुए तो जयपाल ने कहा, 'मैं इस मौके का फायदा उठाते हुए यह बताना चाहूंगी कि मैं भारत के उसी हिस्से में जन्मी हूं, जहां आपका जन्म हुआ। आपको दुनिया की अग्रणी कंपनी का नेतृत्व करता देख काफी खुश हूं। यह दर्शाता है कि प्रवासी इस देश में कितना बड़ा योगदान दे रहे हैं। शुक्रिया पिचाई।'

दोनों की जड़ें भारत में

प्रमिला जयपाल और सुंदर पिचाई, दोनों का संबंध भारत के तमिलनाडु राज्यह से है और दोनों आज दो अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। जयपाल जहां अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य  हैं, वहीं पिचाई  दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के सीईओ हैं। जयपाल और पिचाई, दोनों का जन्मर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नाई में हुआ था। जयपाल बतौर स्टू डेंट अमेरिका पहुंचीं, वहीं पिचाई ने आईआईटी खड़गपुर से शिक्षा लेने के बाद 2004 में गूगल के साथ काम करना शुरू किया। वह 2015 में गूगल के सीईओ नियुक्त  हुए।

Suggested News