बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एमपी के इस शहर में लगा 100 साल का लॉकडाउन!, जानिए क्या है पूरा मामला

एमपी के इस शहर में लगा 100 साल का लॉकडाउन!, जानिए क्या है पूरा मामला

BHOPAL : देश में कोरोना अपने सबसे खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। ऐसे में देश के कई राज्यों और शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन, मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक शहर ऐसा भी है, जहां कुछ दिन नहीं बल्कि सौ साल के लिए लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश का पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला जिले के बरगी नगर का है, जहां कार्यरत नायब तहसीलदार ने 100 साल का लॉकडाउन लगा दिया। आदेश जारी होते ही वायरल हो गया। अधिकारी ने दावा किया कि टाइपिंग की गलती से ऐसा आदेश जारी हो गया था। जैसे ही नायब तहसीलदार को इस बारे में पता चला। उन्होंने दूसरा आदेश जारी किया।

आदेश में यह थी तारीख

बरगी तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुषमा धुर्वे ने कोरोना संक्रमण को लेकर तीन अप्रैल 2021 को आदेश जारी किया था। आदेश 19 अप्रैल 2121 को समाप्त होने का उल्लेख किया गया था। जैसे ही, आदेश जारी हुआ, तो यह सोशल मीडिया में वायरल हो गया। लोग कमेंट करने लगे।


Suggested News