बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल होने जा रहे लोगों को सांसद संजय सेठ ने पुष्प वर्षा कर अयोध्या के लिए किया रवाना

राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल होने जा रहे लोगों को सांसद संजय सेठ ने पुष्प वर्षा कर अयोध्या के लिए किया रवाना

Ranchi  : 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन होना है। इस कार्यक्रम में कोरोना संकट को लेकर सीमित लोगों को आमंत्रित किया गया है। जिन लोगों को आमंत्रण मिला है उनमे झारखंड के विश्व हिंदू परिषद के धनेश्वर मुंडा एवं संत समाज के पूज्य कृष्णाचैतन्य  ब्रहमचारी भी शामिल है। 

राम मंदिर ट्रस्ट के आमंत्रण पर यह लोग आज रांची से अयोध्य के लिए रवाना हुए। वहीं अयोध्या रवाना होने से पहले इन्हें सम्मानित करने के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित की। 

इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह झारखंड के लिए खासकर रांची के लिए गौरव का पल  है कि यहां को दो संत इस आधारशिला पूजन में भागीदारी के साथ इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेंगे। 

उन्होंने कहा कि बरसो पुराना यह सपना एवं 130 करोड़ लोगों के आस्था से जुड़ी भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है और हम सभी इस के साक्षी बनेंगे। यह जीवन का एक अद्भुत पल होगा या यूं कहें कि हम लोगों का जीवन सफल हो गया की भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण इस काल खंड में निर्माण हो रहा है

सांसद सेठ ने यात्रा की मंगल कामना करते हुए सभी लोगों को विदा किया ये सभी लोग सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना हुए इनके साथ विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री  श्रीकेशव राजू जी ,क्षेत्रीय मंत्री श्रीविमल मंत्री जी, प्रांतीय सह सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल इन्हें छोड़ने आयोध्या गए हैं।

इस कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र साहू ने किया।

मो. मोइजुद्दीन की  रिपोर्ट

Suggested News