बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश में बढ़ती महंगाई पर बोले सांसद सुशील मोदी, आयातित महंगाई के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

देश में बढ़ती महंगाई पर बोले सांसद सुशील मोदी, आयातित महंगाई के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

NEW DELHI : बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया के सभी देशों में महंगाई बेतहाशा बढ़ी है। लेकिन भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवथा के बूते महंगाई को काफी हद तक नियंत्रित करने में सफल रहा। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में तेल की ऊंची कीमत के दबाव में अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय देशों में महंगाई अपने 40 साल के उच्चतम स्तर पर है। 


उन्होंने कहा कि भारत अपनी खपत का 60 प्रतिशत खाद्य तेल एवं उर्वरक और कच्चे तेल का 85 प्रतिशत आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन चीजों के मूल्य में 3-4 गुणा वृद्धि महंगाई का मुख्य कारण है।

मोदी ने कहा कि महंगाई पर काले कपड़े पहन कर छाती पीटने वाली कांग्रेस इस आयातित महंगाई के लिए जिम्मेदार है। कांग्रेस 60 साल में फूड,  फ्यूल और फर्टिलाइजर पर देश की निर्भरता कम नहीं कर पायी, जिसका परिणाम आज भुगतना पड़ रहा है।

मोदी ने कहा कि भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में दो-दो बार कटौती की। उर्वरक पर भारी सब्सिडी दे रही है ताकि किसानों पर बोझ न पड़े। खाद्य तेल के आयात शुल्क में भारी कटौती के परिणामस्वरूप उसके बाजार मूल्य में कमी आई है। उन्होंने कहा की देश की जनता को भरोसा है कि नरेंद्र मोदी ही महंगाई को नियंत्रित कर सकते हैं।

नई दिल्ली से धीरज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News