बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानिए धोनी का बड़ा फैसला... अगले 2 महीने टीम इंडिया नहीं, सैनिकों के साथ रहेंगे

जानिए धोनी का बड़ा फैसला... अगले 2 महीने टीम इंडिया नहीं, सैनिकों के साथ रहेंगे

भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अपने संन्यास और वेस्टइंडीज के दौरे पर न जाने के कयासों पर विराम लगा दिया है। धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए दो महीने तक खुद को अनुपलब्ध बना लिया है। बताया जा रहा है कि प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी अगले दो महीने अपनी रेजिमेंट के साथ रहेंगे।

38 वर्षीय धोनी ने रविवार को चयन समिति की बैठक से पहले बीसीसीआई को अपना फैसले के बारे में बताया है। हालांकि यह स्पष्ट किया कि वह इस समय क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं।

एक बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक धोनी अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट की सेवा के लिए दो महीने का विश्राम ले रहे हैं, जो उन्होंने बहुत पहले किया था।

इससे पहले धोनी के संन्यास की खबरों पर उनके मैनेजर और दोस्त अरुण पांडे ने बयान दिया था। अरुण पांडे ने कहा था कि धोनी का अभी संन्यास का कोई इरादा नहीं है।अरुण पांडे ने कहा कि अभी माही के क्रिकेट छोड़ने का कोई प्लान नहीं है।

Suggested News