बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर के मुकेश ने ढाई घंटे में लगाया 4 हजार 40 पुश अप, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

 भागलपुर के मुकेश ने ढाई घंटे में लगाया 4 हजार 40 पुश अप, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

BHAGALPUR : भागलपुर के युवा ने एक अलग ही कारनामा कर दिखाया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।  गौरतलब हो कि यह वही व्यक्ति है जिसने 2022 में 2500 पुश अप लगाए थे और खुद का रिकॉर्ड 2023 में उन्होंने कैमरे के सामने 4040 पुश अप लगाकर तोड़ा है।  भागलपुर के युवक ने लगातार चार हजार पुश अप मार कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

भागलपुर जिले के कुतुबगंज निवासी एनसीसी 4th बिहार बटालियन के इंस्ट्रक्टर मुकेश कुमार ने ये कमाल आज सैंडिस कंपाउंड में किया है। मुकेश लगातार अपने पुश उप  पर ध्यान देकर आज प्रतिमान बनाया है।  पूरे भागलपुर वासियों  को मुकेश पर गर्व है। 

मुकेश ने लगातार ढाई घण्टे तक एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के रिप्रेजेंटेटिव सौरव व उनके कैमरे के सामने चार हजार चालीस पुश अप मारा है। मुकेश ने इससे पहले 9 जनवरी 2022 को 2500 पुश अप लगाया था।  जिसके बाद आज उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर 4 हजार से अधिक पुश अप लगाया। 

2012 में मुकेश को कराटे ब्लेक बेल्ट एशियन चेम्पियनशिप में विजेता घोषित किया गया था। 26 जनवरी को मुकेश को भागलपुर में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम उन्हें सम्मानित करेगी।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News