बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ईद पर सांसद महबूब अली कैसर के घर पहुंचे मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव, ईद की दी बधाई

ईद पर सांसद महबूब अली कैसर के घर पहुंचे मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव, ईद की दी बधाई

पटना. ईद के मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के आवास पहुंचे। यहां दोनों ने उनके परिवार को ईद की बधाई दी। सहनी ने इस दौरान प्रदेश और देश के निवासियों को भी ईद पर्व की बधाई दी और कहा प्रदेश में अमन चैन के लिए भाईचारे के साथ ईद मनाई गई। यह गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा उदाहरण है। वहीं तेजस्वी यादव ने भी राज्य की जनता को ईद की बधाई दी।

सहनी ने इस दौरान कहा ईद का पर्व अमन का संदेश लेकर आता है। हम सभी लोगों का दायित्व बनता है कि आपस में एक-दूसरे के साथ मिलकर रहें। एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तभी प्रदेश आगे बढ़ेगा। सहनी ने इस दौरान कामना की कि हिंदू-मुस्लिम भाईयों के साथ सभी जाति-समूह के लोग आपसी सौहार्द के साथ रहें ताकि प्रदेश तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़े और दोस्त भाईचारे की मिसाल कायम करे। पार्टी प्रवक्ता देव ज्योति ने इस दौरान कहा ईद का पर्व हिदू-मुस्लिम भाई अब एक साथ मनाते हैं और बिहार की तरक्की इन्हीं संबंधों के सहारे होगी और प्रदेश विकसित राज्य बनेगा।

Suggested News