बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर मुकेश सहनी ने दुख प्रकट किया, कहा- वे गरीबों और शोषितों की आवाज थे

पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर मुकेश सहनी ने दुख प्रकट किया, कहा- वे गरीबों और शोषितों की आवाज थे

पटना. बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर गहरी शोक-संवेदना प्रकट की है। रमई राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कहा कि रमई राम एक जमीनी स्तर से जुड़े समाजवादी नेता थे। 

मुकेश सहनी ने कहा कि वे गरीबों, शोषितों, वंचितों की आवाज थे। निर्भीक छवि के मालिक राम अपने सामाजिक और राजनीतिक दायित्वों को जीवनभर बखूबी निभाया। यही कारण है कि मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा सीट की जनता ने उन्हें नौ बार विधायक के रूप में चुना। उन्होंने कहा कि रमई राम बिहार सरकार में अलग अलग विभागों का दायित्व संभाला। उनका निधन सामाजिक और राजनीतिक रूप से राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से मैंने अपना एक अभिभावक खो दिया।

सहनी ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति एवं दु:ख की इस घड़ी में समस्त शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों एवं समर्थकों को धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर दुख प्रकट करते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है। देव ज्योति ने पूर्व मंत्री को दलितों और गरीबों का हमदर्द बताते हुए कहा कि वे दलितों के उत्थान के लिए जीवनपर्यंत लगे रहे। उनका जाना सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

Suggested News