बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुकेश सहनी ने पीएम मोदी के सामने जोड़े हाथ, किया आग्रह, कहा- तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो बिहार को देंगे विशेष राज्य का दर्जा?

मुकेश सहनी ने पीएम मोदी के सामने जोड़े हाथ, किया आग्रह, कहा- तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो बिहार को देंगे विशेष राज्य का दर्जा?

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पीएम मोदी आज बिहार में हैं। वो तीसरी बार बिहार में चुनावी प्रचार के लिए आए हैं। पीएम के आगमन को लेकर विपक्ष लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री के आज के बिहार दौरे पर कटाक्ष किया है। मुकेश साहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बार-बार बिहार आ रहे हैं तो उनका स्वागत है। अब यहां आए तो यहां का लिठ्ठी चोखा खा के जाइएगा। 

सहनी ने हाथ जोड़ कर किया आग्रह

वहीं मुकेश सहनी ने पीएम मोदी से हाथ जोड़ कर आग्रह करते हुए कहा कि, मैं आग्रह करता हूं कि, बिहार के लोगों को, बिहार के युवाओं को इतना मुर्ख मत समझिए। आपने जो 2014 और 2019 में किए गए वादे पूरे किए या नहीं किए  इसका हिसाब बिहार की जनता को दीजिए, आपने 2 करोड़ नौकरी का वादा किए थे उसको कितना पूरा किए थोड़ा कम भी किए होंगे तो बता दीजिए। आप बोले थे कि विदेश से काला धन आएगा, वो आया कि नहीं आया, आया तो कितना आया वो बताइए, किसानों का आय दूगना करना था वो किया की नहीं किया ये बताइए। बिहार को विशेष पैकेज देना था दिए की नहीं दिए। उन्होंने कहा कि, पीएम बिहार के युवाओं को मूर्ख न समझे। यह सारी बातें वह बिहार के लोगों को बताएं। 

तीसरी बार पीएम बनें को बिहार को देंगे विशेष राज्य का दर्जा

वहीं उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि, सीएम से आग्रह है कि वो पीएम मोदी से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लड़ रहे थे। दो बार तो पीएम नहीं किए अब अगर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्या बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा कि नहीं। मुकेश सहनी ने बातों बातों में ही पीएम के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बात कह दी है। मुकेश सहनी ने कहा कि, केवल आने और भाषण देकर के जाने से कुछ नहीं होगा। यह बिहार के लोगों के लिए गलत है।

पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर जवाब दें पीएम

मुकेश सहनी ने कहा कि, पीएम हम लोगों को गुमराह करने के लिए आते हैं। इसलिए आपसे आग्रह है कि पिछले 10 साल में अपने बिहार के लोगों को क्या किया? इसका रिपोर्ट कार्ड जरूर दें। आप आगे क्या करेंगे? यह मत बताएं जो आपने पहले किया है, जो करेंगे वह जरूर बताएं। सहनी ने पूछा कि, आपने कहा था कि पूर्णिया में एयरपोर्ट चालू होगा। क्या वह चालू हो गया? उसके बारे में बताएं. बिहार के तरक्की के बारे में बताएं। केवल भाषण और राशन न दें। 

जदयू का जल्द होगा खात्मा

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष में जो लोग हैं वह कुछ भी बोलेंगे। वो कुछ भी जवाब नहीं देंगे। यह वही पार्टी है जिनके पास 10 करोड़ का बॉन्ड कोई रख दिया और उन्होंने बैंक में डिपॉजिट कर लिया। वह भाषण देते हैं किसी ने लाकर के रख दिया। हम गरीब पिछड़े लोग हैं। हमारे ऊपर जितना आरोप लगाना है लगा सकते हैं। हम लोग गरीब हैं हमारा कोई माई बाप नहीं है। उन्होंने कहा कि जदयू खुद ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर है वह दूसरे किसी को क्या कहेगी?। सहनी ने कहा कि, जदयू के कार्यकर्ता हर रोज हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद जदयू खत्म हो जाएगी।  

Suggested News