बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुकेश सहनी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- इनकी गलत नीतियों के कारण जनता महंगाई से परेशान है

मुकेश सहनी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- इनकी गलत नीतियों के कारण जनता महंगाई से परेशान है

पटना. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। मुकेश सहनी ने भाजपा पर हमला बोलेत हुए केंद्र की मोदी सरकार को गरीब विरोधी करार दिया।

उन्होंने देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई अभूतपूर्व रूप से बढ़ गई है। आज गरीब के किचेन से आवश्यक सामग्रियां दूर हो गई है, लेकिन सरकार को इससे फर्क नहीं पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता की सुविधा का ख्याल रखने के लिए होती है, लेकिन आज सरकार टैक्स पर टैक्स लगाकर जनता की मुश्किल बढ़ा रही है।उन्होंने कहा कि महंगाई दर बीते एक सालों से ज्यादा समय से लगातार दहाई के आंकड़ें में है। एक साल पहले थोक महंगाई दर 10.74 फीसदी पर थी, जबकि फरवरी 2022 में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 13.11 फीसदी रही थी।

उन्होंने कहा कि थोक महंगाई दर का पिछले पांच महीने का ये उच्चतम स्तर है। जनवरी 2022 में महंगाई दर 12.96 फीसदी रही थी। अप्रैल महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 8.35 फीसदी रहा है जो मार्च 2022 में ये 8.06 फीसदी पर था।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि जिस तरह देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, उसी रफ्तार में महंगाई बढ़ रही है। लगता है दोनों में आगे बढ़ने की प्रतियोगिता हो रही है, लेकिन सरकार है कि इन दोनों मुद्दों पर बात ही नहीं करती। उन्होंने कहा कि गरीब जनता अब महंगाई से परेशान नहीं त्रस्त हो चुकी है।

Suggested News