बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी के मछली पकड़ने पर मुकेश सहनी ने कसा तंज, कहा मछुआरे समाज के पीठ में भोंका ख़ंजर अच्छे से याद है...

तेजस्वी के मछली पकड़ने पर मुकेश सहनी ने कसा तंज, कहा मछुआरे समाज के पीठ में भोंका ख़ंजर अच्छे से याद है...

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मछली पकड़ने पर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस घमासान में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी भी शामिल हो गए है. उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव मछली पकड़ने का इतना ही शौक है तो चमकदार कुर्ता-पैजामा, ब्रांडेड जूता उतारकर मेरे साथ तालाब में उतरिए, तब समझ में आएगा की एक मछुआरे को मछली पकड़ने में कितना मेहनत लगता है। उन्होंने कहा की मछुआरे समाज को 2020 में आपके द्वारा पीठ में भोंका ख़ंजर अच्छे से याद है।

उधर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा की पढ़ाई में कक्षा छोड़कर 9 वीं फेल रहे वैसे ही जनता से मुंह चुराकर मछली पकड़ने का नाटक राजनीतिक अविश्वास सिद्ध होगा। उन्होंने कहा की 2020 में सरेआम मत्स्यजीवी समाज के नेता व वर्तमान केबिनेट मंत्री मुकेश सहनी की बेइज्जती सबको याद है, ढ़ोंग मत करिए। उन्होंने फिर कहा की लोगों की भावनाओं से खेलना, वोट लेना और सामंती प्रवृति से राज करने का संस्कार आपको विरासत में मिला है। राजद के वरिष्ठ नेताओं व ग़रीब-गुरबों से मिलते हुए एक कुर्सी पर बैठ दूसरे कुर्सी पर पैर रखने वाले आपके पिता जी से बड़ा सामंती बिहार में कोई नहीं, जनता को पोठिया समझना बंद कीजिए।

बताते चलें की तारापुर उपचुनाव में प्रचार करने गए तेजस्वी यादव नदी किनारे मछली मारते बच्चों को देखकर उनके साथ मछली मारने चले गए थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर तंज भी कसा था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था की आज नीतीश कुमार के स्टाइल में छोटी मछली को पकड़ा है। लेकिन सरकार में आयेंगे तो परदे के पीछे बैठे असली भ्रष्ट खिलाडियों को पकड़ेंगे। 

Suggested News