बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद मुखिया ने जताई इच्छा, कहा पंचायत भवन में हो नीतीश कैबिनेट की बैठक

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद मुखिया ने जताई इच्छा, कहा पंचायत भवन में हो नीतीश कैबिनेट की बैठक

GAYA : भारत में 13 वां राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के सांभा ज़िला के ग्राम पंचायत पल्ली से पूरे देश के करीब 2 लाख 55 हज़ार पंचायत की जनता को संबोधित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित पंचायत को पीएम ने ऑनलाइन वहां के जिला पंचायती राज पदाधिकारी से पंचायत में ही विशेष ग्राम सभा में मुखिया को पुरस्कार दिलाने का काम किया। आपको बता दें की बिहार के गया ज़िला का अति नक्सल प्रभावित इलाका ईमामगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत बिकोपुर महिला मुखिया मेहरे अंगेज़ खानम पति सह प्रतिनिधि छोटन खान के बेहतर कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार 2022 से भारत के पीएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष ग्रामसभा के दौरान सम्मानित किया गया। 

किसे दिया जाता है दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 

यह पुरस्कार सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए प्रत्येक स्तर पर पंचायती राज संस्थानों द्वारा किए गए अच्छे कार्य की मान्यता के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पंचायतों (जिला, मध्यवर्ती और ग्राम पंचायत) को दिया जाता है।

महिला मुखिया की उपलब्धियां

मुखिया प्रतिनिधि रियासत नवाज़ बताते हैं की ग्राम पंचायत बिकोपुर का नेतृत्व तीन बार समिति सदस्य बनकर किया। जब पंचायत की सीट जेनरल हुई तो मैं अपनी पत्नी को 2016 में मुखिया का चुनाव लड़ाया। तब हमें ग्राम पंचायत बिकोपुर की जनता ने आपार बहुमत से विजय बनाया। मैं अपने पांच साल के कार्यकाल में बुनियादी सुविधाओं पर काम किया,जो हमारे पंचायत की उपलब्धि है। उन्होंने कहा की 2021 के त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव में जनता ने पुनः सभी तरह के लोभ और जाति पाति से ऊपर उठकर आशीर्वाद दिया है। जिसमें आगे के काम करने लक्ष्य दवाई,पढ़ाई और सिंचाई पर करने की बात कही। साथ ही इस विशेष ग्राम सभा में सर्वसम्मति से कई योजनाएं स्वीकृति हुई। स्वास्थ केंद्र निर्माण, खेल मैदान और बिकोपुर के मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में तब्दील हुआ। उन्होंने ये सब करने के लिए बताया की हिम्मत,जुनून और सही प्लानिंग की वजह से हो पाया,जिसके लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए। साथ ही वे मंच के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री से ग्राम पंचायत बिकोपुर के पंचायत सरकार भवन में कैबिनेट की बैठक की इच्छा जताई है। इस मौके पर मुख्य अतिथि एमएलसी रिंकू यादव,ज़िला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड प्रमुख्य कलावती देवी, शंकर पासवान, पीओ जयप्रकाश कुमार, ज़िला परिषद प्रतिनिधि  संतोष कुमार,पार्वती देवी, गजेंद्र दास,अविनाश सिंह, मंटू उर्फ अरुण प्रसाद, उत्तमदीप यादव, शौकतुल्लाह खान, असलम शाह , विजय यादव,आदि पंचायत व प्रखंड के अधिकारी व प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News