बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में मुखिया के कार को असामाजिक तत्वों ने जलाया, इलाके में सनसनी

सासाराम में मुखिया के कार को असामाजिक तत्वों ने जलाया, इलाके में सनसनी

Sasaram : जिले से एक बड़ी घटना सामने आ है। जहां एक मुखिया के कार को असामाजिक तत्वों ने जला डाला है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोचस थाना के कंजर पंचायत मुखिया रवि कुमार राम के कार को असामाजिक तत्वों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। 

बताया जा रहा है कि कार उनके गांव घेवरा में घर के बाहर लगी थी। जब कार धू-धू कर जलने लगी तो लोगों को इसकी खबर मिली। जबतक लोग आग पर काबू पाते कार पूरी तरह से जल चुकी थी। 

इस घटना को लेकर मुखिया द्वारा कोचस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News