बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुखिया और उनके पति पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

मुखिया और उनके पति पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

Paliganj: पालीगंज दोरवा पंचायत मुखिया सहित मुखिया पति पर जानलेवा हमला हुआ है. दरअसल अनुमंडल के दुल्हिन बाजार प्रखंड अंतर्गत सदावेह दोरवा पंचायत के मुखिया सुशीला देवी अपने पति सुनील शर्मा के साथ मध्य विद्यालय सदावेह गई थी. तभी उनपर जानलेवा हमला हुआ था.

क्या है पूरा मामला

विद्यालय पहुँचते ही असमाजिक तत्वों ने मुखिया और उनके पति पर रोड़े बाजी करने लगे जिसमे मुखिया शुशीला देवी उनके पति सुनील शर्मा घायल हो गये. दो दिन पहले शनिवार को विद्यालय में दो पक्षों के बीच विद्यालय शिक्षा समिति चुनाव को लेकर झड़प हुआ था. उसी विवाद को सुलझाने के लिए मुखिया और मुखिया पति विद्यालय गए थे.

जानकारी के मुताबिक असामाजिक तत्व पहले से ही विद्यालय में बैठे थे. और अचानक रोड़े बाजी करने लगे.  मुखिया ने दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गयी. मुखिया सुशीला देवी ने दो नामजद सहित आज्ञात पर जानलेवा हमला करने सहित चोरी और अश्लील हरकत करने के खिलाफ गाँव के ही भरत यादव और अजय यादव पर केस दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार किया है. 

Suggested News