बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराब के नशे में गांव का दौरा करते मुखिया पति गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

शराब के नशे में गांव का दौरा करते मुखिया पति गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

SIWAN : सिवान में मुखिया पति को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी सरसर पंचायत के मुखिया पति राजदेव यादव शराब के नशे में पकड़ा गया है। राजदेव यादव को रंगे हाथ एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि अमलोरी सरसर पंचायत के मुखिया पति हमेशा शराब के नशे में पंचायत में घूमता रहता था। इसकी सूचना किसी ने पुलिस और आबकारी विभाग को दे दी। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने जाल बिछाया जिसमें मुखिया पति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि इसके पहले कई बार वो पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था। 

रविवार को आबकारी विभाग को फिर सूचना मिली कि अमलोरी सरसर के मुखिया पति शराब के नशे में पंचायत भ्रमण कर रहा है तभी विभाग ने स्थानीय थाना के साथ टीम बनाकर तुरंत छापेमारी की और राजदेव पकड़ा गया। मुखिया पति राजदेव यादव के साथ दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी नशे की हालत में पकड़े गये हैं। दोनों गिरफ्तार शख्स भी मुखिया के परिवार से ही संबंध रखते हैं। 

Suggested News