मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में मुखिया पति चुम्मन पांडेय ने तीन लोगों को कार से रौंद दिया। जिससे एक महिला की मौत हो गयी। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती करा दिया।
मोतीपुर प्रखंड की नवलपुर पंचायत की मुखिया पति आपसी रंजिश में दूसरी पत्नी के मायके वालों को कार से रौंद दिया। इसमें सास की मौके पर मौत हो गयी।जबकि साला और साली गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक बाइक से बेटी दामाद के बीच समझौता कराने आए थे। मृतक के पुत्र राजा शुक्ला ने बताया कि बहनोई चुम्मन पांडेय ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर की है.
बहन गुड़िया की शादी छह माह पूर्व चुम्मन पांडेय से हुई थी। चुम्मन दो शादी किये हुए है। पहली पत्नी नवलपुर पंचायत की मुखिया है। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों के बीच समझौता कराने के लिए मां कृष्णा देवी बहन और भाई आया था। तीनों जैसे ही बाइक से घर जाने के लिए निकले तभी मुखिया पति ने कार से तीनों को रौंद दिया।आरोपित ने कार से दो सौ मीटर तक घसीट दिया।
वहीं अहियापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार सवार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया इसमें एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गए।