बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में मुखिया पति को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

पटना में मुखिया पति को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

PATNA : पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक मुखिया पति को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद मुखिया का पूरा परिवार दहशत में है। इस मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि पटना जिले के पुनपुन प्रखंड क्षेत्र के बेलदारिचक पंचायत के मुखिया पति को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी फोन पर दी गई है। इस मामले को लेकर मुखिया द्वारा थाने में मामला दर्ज कराते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। 

पीड़ित मुखिया ने बताया कि बीती रात तकरीबन 8 बजे उनके पति के मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने गाल-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। 

बता दें कि वर्तमान मुखिया के पति जिन्हें यह धमकी मिली है पूर्व में वे इस गांव के मुखिया रह चुके है।  

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News