बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात में मुख्तार अंसारी की तबीयत हुई खराब, आनन फानन में आईसीयू में किया गया भर्ती

आधी रात में मुख्तार अंसारी की तबीयत हुई खराब, आनन फानन में आईसीयू में किया गया भर्ती

BANDA : मंडल कारागार में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने कड़ी निगरानी में मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में भर्ती कराया, जहां उसने डॉक्टरों से बताया कि उसके पेट में कुछ दिनों से तकलीफ है। गैस पास होने में दिक्कत हो रही है।

बताया गया कि पिछले तकरीबन एक हफ्ते से लगातार मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब चल रही थी।रात में ज्यादा सीरियस होने पर गुपचुप तरीके से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज आईसीयू जोन को पूरी तरह से बना दिया है छावनी, मीडिया से पूरी तरह खामोशी बरतने के निर्देश  दिए गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन के सभी जिम्मेदार इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हैं।

अपनी वर्चुअल पेशी में माफिया मुख्तार अंसारी ने न्यायालय में जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप आरोप लगाया था। बीते द‍िनों मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने मुख्तार की ओर से जज कमलकांत श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर बांदा जेल में जान का खतरा बताया था। बांदा जेल के डिप्टी जेलर ने पेश होकर मुख्तार के बीमार होने की जानकारी दी। जज को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा था कि 19 मार्च 2024 को उन्हें (मुख्तार अंसारी को) जो भोजन दिया गया उसमें कोई विषाक्त पदार्थ था, जिसके खाने से वह गंभीर बीमार हो गए। हाथ-पैर की नसों में बहुत दर्द है। हाथ-पैर ठंडे पड़ रहे हैं।

मामले में मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर दो दिन पूर्व ही शासन ने एक जेलर और दो डिप्टी जेल को  निलंबित किया गया था। वहीं मुख्तार अंसारी के परिजन पहुंचे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। उनके बड़े भाई ने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। 


Suggested News