बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार देश की सभ्यता का द्वार- बहुद्देशीय प्रकाश केन्द्र 18 महीने में बन कर हो जाएगा तैयार

बिहार देश की सभ्यता का द्वार- बहुद्देशीय प्रकाश केन्द्र 18 महीने में बन कर हो जाएगा तैयार

PATNA :  जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल-  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस जयघोष के साथ आज दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी को याद किया। गुरु गोविंद सिंह महाराज की 350वीं जयंती के मौके पर गुरु का बाग, बाजार समिति परिसर में बहुद्देशीय प्रकाश केन्द्र एवं उद्यान योजना का कार्यारंभ हुआ। सीएम नीतीश कुमार ने रिमोट के जरिये इसकी शुरुआत की।

बहुद्देशीय प्रकाश केन्द्र एवं उद्यान

बहुद्देशीय प्रकाश केन्द्र का नाम होगा प्रकाश पुंज। पूरा स्ट्रक्चर चारो तरफ से खुला होगा। इसको बनाने की अनुमानित लागत 54.16 करोड़ है। 18 महीने में इसका निर्माण पूरा कर लेना है। यह एक केन्द्र होगा जहां गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। बहुद्देशीय प्रकाश केन्द्र में चार द्वार होंगे जिनका नाम होगा-  बाबा अजीत सिंह द्वार, बाबा फेतेह सिंह द्वार, बाबा जुझार सिंह द्वार और बाबा जोरावर सिंह द्वार। इसके अलावा यहां पांच तख्त होंगे- तख्त श्री पौता साहिब, तख्त श्री नांदेड़ साहिब, तख्त श्री केशगढ़ साहिब, तख्तश्री हेमकुंड साहिब और तख्त श्री पटना साहिब।

 

जनवरी 2017 में बनी थी योजना

गुरु गोविंद सिंह महाराज का 350 वां प्रकाशोत्सव बिहार के लिए गौरव का विषय था। 5 जनवरी 2017 को एक विशेष समागम का आयोजन किया गया था जिसमें बहुद्देशीय प्रकाश केन्द्र और उद्यान योजना की जानकारी दी गयी थी। प्रकाशोत्सव और शुकराना समारोह में दुनिया भर के सिख श्रद्धालु शामिल हुए थे। इससे पूरी दुनिया में बिहार का नाम हुआ था।

बिहार देश की सभ्यता का द्वार

बिहार का इतिहास सभ्यता का इतिहास है। यह ज्ञान की भूमि है। बिहार की धरती शासन का केन्द्र रही है। बिहार के सांस्कृतिक गौरव को बहाल करने के लिए सरकार ने कई काम किये हैं। बिहार संग्रहालय, सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर परिसर में ज्ञान भवन, बापू सभागार और सभ्यता द्वार बनाया गया है। बोध गया में बहुत बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनने वाला है। वैशाली में भगवान बुद्ध का अस्थि कलश मिला है। वहां भी कन्वेंशन सेंटर बनेगा। पूरे बिहार के ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। हम सभी बिहारवासी प्रेम , सदभाव और भाईचारा से रहें, यही गुरु गोविंद सिंह जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Suggested News