बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्मा: मुंबई को वापस मिला उसका महासागर में फेका 2लाख किलो कचड़ा

कर्मा: मुंबई को वापस मिला उसका महासागर में फेका 2लाख किलो कचड़ा

कहते है की कर्मा किसी को नहीं बख्शता आप जो भी अच्छे काम करो या बुरे, कर्मा आपको फल दे ही देता है. ऐसा ही कुछ मुंबई में हुआ. एक तरफ जहाँ मुंबईवासी लगातार हो रहे बारिश से परेशान है तो वही दूसरी तरफ महासागर ने अपना विकराल रूप दिखाया है. एक लहर ने मुंबई को उसका समान लौटा दिया। 

MUMBAI-GOT-2-LAKH-KILOS-OF-GARBAGE2.jpg

महासागर के उच्च ज्वार ने मुंबई के तट पर करीब 2लाख किलो कचड़ा फेक दिया ये वहीं कचड़ा है जो मुंबई वासियों ने बीते साल महासागर में फेका था. समुद्र तट किनारे कचरे से भरे हुए हैं और शहर डंपससाइट से कम कुछ नहीं दिखता है.

बीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मुंबई के समुद्र तटों से करीब 2,15,000 किलोग्राम कचरा साफ कर दिया है, जिसमें मरीन ड्राइव 9,000 किलोग्राम कचरे के साथ डंप हो गई है. सामान्य रूप से मरीन ड्राइव खिंचाव को साफ करने में एक घंटे लगते हैं, लेकिन कार्य पूरा होने में उन्हें ढाई घंटे लग गए. अब ये सोचने की बात है की चंद घंटो के टाइड में 2लाख किलो कचड़ा बाहर आया था.

MUMBAI-GOT-2-LAKH-KILOS-OF-GARBAGE4.jpg

ये घटना एक सबक है मुंबईवासियों के लिए की अब उन्हें अपने हाथ में ताला लगा लेना चाहिए और समुद्र में रहने वाले प्राणियों के बारे में सोचे की जीवन तो उनकी भी है और उसका कद्र हमे करना होगा। 

Suggested News