बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चलती बस में फुलपैंट की चेन खोलकर महिला से करने लगा घिनौनी हरकत, हो गया अरेस्ट

चलती बस में फुलपैंट की चेन खोलकर महिला से करने लगा घिनौनी हरकत, हो गया अरेस्ट

N4N DESK: चलती बस में पैंट की चेन खोलकर एक शख्स महिला के घिनौनी हरकत करने लगा।इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुंबई का है जहां चलती बस में महिला के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है।युवक पेंट की चेन खोलकर महिला के शरीर को गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था।इस आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर किया है।गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम राजेंद्र पाटिल चेंबूर है जो लाल डोंगर का रहने वाला है। शुक्रवार को भीड़ भरे बस में महिला एक किनारे खड़ी थी। शुरूआत में महिला को लगा कि भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें पीछे से धक्का दिया जा रहा है,लिहाजा अपने पीछे खड़े राजेंद्र की परवाह नहीं की। लेकिन धीरे-धीरे यात्री उतरते गए इसके बावजूद वह व्यक्ति उनके पीछे ही सटकर खड़ा रहा।
 
 पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला को महसूस हुआ कि वह जानबूझकर उन पर झुकने की कोशिश कर रहा था. अधिकारी ने बताया कि महिला को महसूस किया कि युवक गलत सोच के साथ पीछे से धक्का दिए जा रहा था। जब वह घूमीं तो उन्होंने देखा कि वह लगभग उनकी तरफ कंधे से झुका हुआ था और पेंट की चेन खुली हुई थी।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

शख्स को इस अवस्था में देख महिला ने थप्पड़ जड़ दिया,उसके बाद बस में मौजूद अन्य लोगों को भी इसकी सूचना दी।इसके बाद तत्काल उसे पकड़ लिया गया ।पकड़े जाने पर आरोपी तुरंत चेन बंद करने लगा। लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

Suggested News