बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

MUMBAI RAINS: भारी बारिश ने दिखाए तबाही के मंजर, चेंबूर-विक्रोली में भूस्खलन, अबतक 18 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

MUMBAI RAINS: भारी बारिश ने दिखाए तबाही के मंजर, चेंबूर-विक्रोली में भूस्खलन, अबतक 18 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

MUMBAI: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारी बारिश की वजह से पानी-पानी हो गई है। बीती रात से जारी जोरदार बारिश से कई क्षेत्रों में तबाही के मंजर दिखने लगे हैं। यहां अलग-अलग इलाकों में बारिश की वजह से हुए हादसों में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें, बारिश की वजह से कुछ इलाकों में भूस्खलन हुआ है, औऱ कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मुंबई के चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि विक्रोली में भी 6 लोगों की मौत हुई है। कुल मिलाकर बारिश से जुड़े हादसे में 18 लोगों ने जान गंवा दीहै। यह हादसा रात 1 बजे हुआ है। हादसे के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना वाशीनाका के न्यू भारत नगर में हुई है। लगातार बारिश से एक पेड़ दीवार पर गिरा और फिर दीवार गिर गई। इसमें 12 लोग दब गए और उनकी मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार दीवार के मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। दीवार का मलबा हटाने की कोशिश हो रही है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि लगातार हो रही बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत पैदा कर रही है। चेंबूर में अबतक 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. NDRF इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश ने बताया कि चेंबूर में उनकी टीम ने मलबे से 2 शव बरामद किए। उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग 10 शव निकाल चुके थे। कम से कम 7 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उधर, NDRF के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि विक्रोली में मलबे में 5-6 लोगों का अनुमान है।

मुंबई में शनिवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हनुमान नगर से लेकर कांदीवाली तक के इलाके में घुटनों तक पानी भर गया है। बारिश के कारण लोगों के घरों के अंदर तक पानी घुस गया है। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब चुकी हैं। गांधी मार्केट इलाके में पानी भरने से गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। मुंबई के सियोन रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी से भर गया है। मौसम विभाग ने रविवार को भी मुंबई में बारिश की चेतावनी जारी की है। यदि रविवार को भी हालात बीके दिन जैसे रहे, तो लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ सकती हैं। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे के संबंध में ट्वीट कर मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही जल्द राहत और बचाव कार्य पूरा करने की कामना की  है।

Suggested News