बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर अंग महोत्सव का लोग जमकर उठा रहे हैं आनंद, बड़हिया के कलाकारों ने जमाया रंग

मुंगेर अंग महोत्सव का लोग जमकर उठा रहे हैं आनंद, बड़हिया के कलाकारों ने जमाया रंग

लखीसराय: सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार और अंग नाट्य महोत्सव के सौजन्य से मुंगेर में आयोजित अंग महोत्सव में बड़हिया की प्रतिभागी भाग लेगी। प्रतिभागियों में शामिल कुसुम, कोमल, जूही, नंदिनी, नेहा, भारती, मनीषा और अंकिता के द्वारा पूर्वाभ्यास में प्रस्तुत किये गए मिथिला के प्रसिद्ध सामा चकेवा लोकगीत में उल्लास परिहास और करुणा का समागम रहा।  अंग महोत्सव की जानकारी उपलब्ध कराते हुए संगीत शिक्षक नरेश कुमार ने बताया कि महोत्सव में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 10 राज्यो के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

बिहार के दो टीम का चयन

बिहार से दो टीमों का चयन किया गया है। प्रदेश से चयनित हुए दोनों टीमों में उवि बड़हिया की छात्राएं जहां लोक नृत्य की तो वहीं बेगूसराय से चयनित आकाश गंगा रंग चौपाल के प्रतिभागियों द्वारा यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता नाटक को प्रस्तुत किया जाएगा। उवि बड़हिया के छात्राओं की प्रस्तुति मंगलवार 9 फरवरी को होनी है। जिसमें शामिल होने से पूर्व विद्यालय परिसर में पूर्वाभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान मिथिला के गीत सामा खेले चलली, पारंपरिक गीत गांव के अधिकारी बड़का भैया हो और वृंदावन में आग लगलै कोय नै बुझावे हो जैसे छोटे छोटे गीतों के साथ बेटी की विदाई के साथ संपन्न हुए प्रस्तुति के दौरान सबों की आंखे गीली हो गई। उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा छात्राओं के प्रस्तुति और संगीत शिक्षक के प्रयास की सराहना की गई।

शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रतिभागी दल को नकद पुरस्कार प्रदान करते हुए उत्साहवर्धन किया तथा आयोजित अंग महोत्सव में बेहतर प्रस्तुति करने हेतु प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने की कामना की। पूर्व प्राचार्य विपिन कुमार ने कहा कि छात्राओं का राष्टीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होना ही पहली उपलब्धि है।

आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि प्रतिभागी छात्राएं अपने प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को अपनी प्रतिभा की ओर आकर्षित करेगी। इस दौरान प्राचार्य ब्रम्हचारी पांडेय के साथ ही शिक्षकों एवं अन्य के रूप में सुधीर कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, घनश्याम कुमार, नरेश कुमार, रामललित विद्यार्थी, मायानंद चौधरी, शिवनारायण सिंह, सत्यनारायण सिंह, सुमित पांडेय, शिवम कुमार, अंकित मिश्रा, शुभम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Suggested News