बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर हिंसा मामले में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज, 6 पुलिसकर्मी समेत 150 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया

मुंगेर हिंसा मामले में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज, 6 पुलिसकर्मी समेत 150 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया

पटना... मुंगेर हिंसा मामले में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। इसमें 6 पुलिसकर्मी समेत 150 लोगोें को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एसपी मानव सिंह ढिल्लो ने ये कहा कि एफआईआर में शामिल कुमार कृष्ण नाम के शख्स का सत्यापन नहीं हो पाया है। हालाकि उन्होंने कहा है कि जांच के क्रम में जो भी सबूत सामने आएंगे और जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मुंगेर गोलीकांड में मारे गए अनुराग पोद्दार के परिजनों से केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चैबे ने मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी पुलिस अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। 


बता दें कि 26 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान मुंगेर में भगदड़ मच गई थी, जिसके बाद पुलिस की ओर से किए गए फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना के बाद पूरे मुंगेर में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। घटना के अगले ही दिन स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर आक्रोश जताया था। इसके बाद वहां के तत्कालीन डीएम व एसपी को भी हटा दिया गया था। 


Suggested News