बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फन उठाये गेहूंमन सांप को देखकर थरथराए लोग, विषहरी की गीत सुनकर बख्शी महिला की जान

फन उठाये गेहूंमन सांप को देखकर थरथराए लोग, विषहरी की गीत सुनकर बख्शी महिला की जान

MUNGER : सांप...जी हां, यह सुनते ही पूरे शरीर में सिहरन दौड़ जाती है। मन अनजाने भय से कांप उठता है। और उसपर से जब सामने गेहूंमन दिख जाए तो फिर घिग्घी बंधना तो लाजिमी है। खैर, सांप कोई भी हो डर लगना स्वाभाविक है। लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं वो किसी अचरज से कम नहीं। 

एक महिला के पैर में कई घंटों तक गेहूंमन सांप लिपटा रहा। महिला के पैर से खेलता रहा लेकिन महिला को जरा-सी भी हानि नहीं पहुंचाई। वहां मौजूद लोगों ने इस दृश्य को देखकर दांतों तले अंगुली दबा लिया। अब महिला का काम तमाम...अब नहीं बचेगी ये महिला, चंद घंटों की मेहमान है ये महिला...जैसी बातें होने लगी। लेकिन घोर आश्चर्य तो तब हुआ जब सांप ने महिला को जिंदा छोड़ दिया। महिला अपने परिवार के साथ जिंदा और सही-सलामत है। 

यह पूरा वाकया, मुंगेर के बरियारपुर के इटहरी गांव का है। महिला का नाम पुतुल देवी है। अभी सुबह के तीन बज रहे होंगे महिला मच्छरदानी से बाहर भी नहीं निकल पायी है तभी एक गेहूंमन सांप उसके बायें पैर में आकर लिपट जाता है। 21 अगस्त को मंगलवार की सुबह यह सब होता है। गेहूंमन सांप कहीं से आकर पुतुल देवी के पैर में लिपट गया। 

महिला को जब पैर में ठंड का अहसास हुआ तो उसने देखा कि बायें पैर में काला गेहूंमन फन फैलाए लिपटा हुआ था। शोर करने पर परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गये। लेकिन विशाल काले गेहूंमन सांप को देखकर महिला के पास जाने की हिम्मत किसी की नहीं हुई। 

वहीं दूसरी ओर स्थानीय महिलाएं विषधर को देखकर देवी विषहरी की गीत गाने लगीं। गीत सुनकर सांप उसके पैर से बाहर निकलकर चुपचाप चला गया। लोगों ने भी उस सांप को मारने की कोशिश नहीं की। स्थानीय लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। वहीं पुतुल देवी के बेटे मनु कुमार ने कहा कि जाको राखे साइयां तो मार सके ना कोई। इस बात की चर्चा देखते-ही-देखते पूरे गांव में होने लगी। लोग अपने-अपने तरीके से इस घटना की व्याख्या कर रहे हैं। कोई इसे दैवीय चमत्कार मान रहा है तो कोई कुछ और ! सावन का महीना होने के कारण कुछ लोग इसे बाबा भोले से भी जोड़कर देख रहे हैं।  


Suggested News