बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में आर-पार की लड़ाई, सांसद वीणा देवी का एलान, लड़ेंगे तो इसी सीट से नहीं तो देंगे पार्टी से इस्तीफा

मुंगेर में आर-पार की लड़ाई, सांसद वीणा देवी का एलान, लड़ेंगे तो इसी सीट से नहीं तो देंगे पार्टी से इस्तीफा

LAKHISARAI : मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार के इस एलान के बाद कि वो मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, बिहार की राजनीति गरमा गयी है। ठंड में भी मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का पारा अनंत गर्मी का अहसास दिला रहा है। इधर, अनंत के एलान के बाद अब मुंगेर की सांसद वीणा देवी ने भी मुंगेर से ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। मोकामा-किऊल रेलखंड के मनकठ्ठा स्टेशन पर कम्प्यूटरीकृत आरक्षण काउंटर के उद्घाटन के मौके पर सांसद ने यह बयान दिया। सांसद यहीं नहीं रुकी उन्होंने सूबे की एनडीए सरकार और केन्द्र में रेलमंत्री पीयूष गोयल पर भी निशाना साधा। 

मुंगेर से लड़ेंगे चुनाव, नहीं तो देंगे इस्तीफा

मनकठ्ठा स्टेशन पर कम्प्यूटरीकृत आरक्षण काउंटर का उद्धघाटन करने के बाद सांसद वीणा देवी ने कहा कि जो मान-सम्मान मुझे मुंगेर लोकसभा में मिला है उसे मैं कभी भुला नहीं सकती। उन्होंने नवादा और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बातों को सिरे से खारिज कर दिया। सांसद ने कहा वह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी तो मुंगेर से नहीं तो पार्टी से इस्तीफा दे देंगी।

केन्द्र और राज्य सरकार पर भी साधा निशाना

सांसद वीणा देवी मंगलवार को पूरे रौ में थीं। उन्होंने रेलमंत्री पीयूष गोयल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इनसे बेहतर तो सुरेश प्रभु थे। अगर एनडीए की सरकार फिर से बनी तो वो पीयूष गोयल को रेलमंत्री बनाने का विरोध करेंगी। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सांसद वीणा देवी ने कहा कि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है।


Suggested News