बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर SP लिपि सिंह के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश, पब्लिक ने पुलिस की कई गाड़ियों में लगाई आग,SP दफ्तर पर पथराव

मुंगेर SP लिपि सिंह के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश, पब्लिक ने पुलिस की कई गाड़ियों में लगाई आग,SP दफ्तर पर पथराव

DESK: मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामा मामला अब तक शांत नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है। स्थानीय लोग वहां की एसपी लिपि सिंह पर तत्काल एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है और विपक्ष ने भी पूरे मामले की जांच और वहां के एसपी-डीएम को हटाने की मांग कर दी है। तेजस्वी यादव ने सीधे-सीधे वहां की एसपी पर निशाना साधा है और जनरल डायर की संज्ञा दे दी।

इसी बीच एक बार फिर से मुगेर में स्थिति चिंताजनक हो गई है। उग्र लोगों ने आज मुंगेर शहर में भारी हंगामा किया और कई पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। लोग इतने उग्र थे कि एसपी कार्यालय पर जमकर पथराव किया है। एसडीओ और डीएसपी दफ्तर एवं आवास पर पथराव की खबर है। वहीं शहर में सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है।

बता दें कि दशहरा की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद भारी हंगामा हुआ। फायरिंग में कई लोगों को गोली लगी जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। इतना नहीं मुंगेर की क्रुर पुलिस ने मूर्ति विसर्जन कर रहे लोगों पर अंधाधुंध लाठियां बरसाई थी। वीडियो वायरल होने के बाद मुंगेर पुलिस पूरी तरीके से बैकफूट पर है।


Suggested News