बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में STF की कार्रवाई : सात पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में दो नक्सली गिरफ्तार

मुंगेर में STF की कार्रवाई : सात पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में दो नक्सली गिरफ्तार

डेस्क... सात पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुंगेर में छापेमारी कर दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों में मुंगेर के छोटी मधुबन निवासी सोनल मुर्मू का पुत्र विश्वनाथ मुर्मू उर्फ सुशील मुर्मू और मुंगेर के धरहरा थाना के बरमसिया निवासी कनकपुरा का पुत्र भार्गव कूड़ा शामिल है। 

इन दोनों को लखीसराय जिले के  कजरा थाने में दर्ज मामले के तहत गिरफ्तार किया गया। 

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2010 में लखीसराय के कजरा थाना अंतर्गत 7 पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या नक्सलियों द्वारा की गई थी। उक्त हत्याकांड में दोनों नक्सली शामिल थे। 


Suggested News