बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने वार्ड सचिव को मारी गोली

रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने वार्ड सचिव को मारी गोली

MUNGER : मुंगेर में बेखौफ अपराधियों ने वार्ड सचिव को गोली मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से बुरी तरह घायल वार्ड सचिव विकास राय को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अपराधी कई दिनों से उनसे रंगदारी की मांग कर रहे थे और रंगदारी नहीं देने पर 13 सितंबर, गुरुवार को उनको गोली मारकर घायल कर दिया गया। 

घटना बरियारपुर थाना के गांधीपुर पंचायत की है। इधर, गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के बारे में पता चल गया है। जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों को धर-दबोचा जायेगा। 

चश्मदीदों ने बताया कि विकास राय अपने वार्ड में सात निश्चय के अंतर्गत विकास का काम करवा रहे थे, तभी अपराधी वहां आये और विकास से उलझ गये। दोनों ओर से बात बढ़ गयी और अपराधियों ने विकास को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली विकास के हाथ और जांघ को छूती निकल गयी है।  



Suggested News