बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, मौके से 3 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंगेर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, मौके से 3 लोगों को किया गिरफ्तार

MUNGER : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस एक घटना का खुलासा भी नहीं कर पाती है। तबतक अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो जा रहे हैं। 

इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौखण्डी दियारा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस मामले में हथियार बनाते हुए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार बनाने का ढेर सारा उपकरण बरामद किया है। साथ ही उनके पास से अवैध हथियार बरामद होने की भी बात सामने आई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News