बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छह दिन पहले लापता हुए ढाई साल के बच्चे को किया बरामद, मानव तस्करी से जुड़ा है मामला

मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छह दिन पहले लापता हुए ढाई साल के बच्चे को किया बरामद, मानव तस्करी से जुड़ा है मामला

MUNGER: मुंगेर में छह दिन पहले गुम हुए ढाई साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है।

जानकारी अनुसार मुंगेर सफियासराय ओपी क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर से 8 फरवरी को गायब ढाई साल के बच्चे विशाल कुमार को पुलिस ने बुधवार को जमालपुर से बरामद कर लिया है। सूत्रों की मानें तो बच्चा बेचने वाला गांव का ही एक युवक और बच्चा खरीदने वाला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि अनुसंधान जारी रहने की बात कह कर पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने सिर्फ इतना बताया कि 8 फरवरी को गायब हुए ढाई वर्षीय बच्चे को बरामद कर लिया गया है। कुछ लोगों को प्राथमिक जांच में दोषी पाकर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

बताया जाता है कि 8 फरवरी की दोपहर गौरीपुर निवासी जवाहर मांझी की पत्नी राजनंदनी देवी अपने ढाई वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के साथ घर के बाहर बैठी थी। पुत्र घर के पास ही खेल रहा था। तभी राजनंदनी की चचेरी बहन सतुआ देवी वहां पहुंची और और विशाल को खिचड़ी खिलाने की बात कह कर अपने साथ लेकर चली गई। काफी देर तक जब विशाल वापस नहीं लौटा तो राजनंदनी ने सतुआ देवी से जाकर बच्चे के बारे में पूछताछ की। इस पर सतुआ देवी ने कहा कि विशाल तो बहुत पहले यहां से चला गया है। इसके बाद परिवार के लोग विशाल की खोजबीन में जुट गए। 

मुहल्ले के लोगों द्वारा बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस बीच किसी की सूचना पर परिजन परबत्ता अगवानी डुमरिया भी खोजने गए लेकिन वहां भी बच्चा नहीं मिला। बाद में पता चला कि गया निवासी उमेश ड्राइवर के पास बच्चा है। परिजन वहां भी गए लेकिन बच्चा नहीं मिला। इस बीच पुलिस ने छानबीन और अनुसंधान के दौरान बुधवार को जमालपुर से बच्चा बरामद कर लिया। सूत्रों की मानें तो बच्चा बेचने वाला गांव का ही एक युवक और बच्चा खरीदने वाला को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Suggested News