बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

AK-47 मामले की जांच के लिए NIA की टीम पहुंची मुंगेर

AK-47  मामले की जांच के लिए NIA  की टीम पहुंची मुंगेर

MUNGER :   AK-47 मामले की जांच के लिए NIA की टीम रविवार को मुंगेर पहुंची। जांच टीम का नेतृत्व डीएसपी एन के मालवीय कर रहे हैं। इस मामले में हुए सभी FIR की रिपोर्ट लेने के बाद जांच की विधिवत शुरुआत होगी। मुंगेर के बरदह गांव में बड़ी संख्या में राइफल मिलने के बाद बिहार सरकार ने इस मामले की जांच NIA  से कराने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच NIA  को सौंप दी थी। अब इस जांच के लिए NIA  की टीम मुंगेर पहुंच चुकी है।

 

29 अगस्त को हुआ था मामले का खुलासा

29  अगस्त 2018 को जमालपुर के जुबली वेल चौक के पास पुलिस ने मो. इमरान को तीन AK-47 राइफल के साथ गिरप्तार किया था। फिर इमरान की निशानदेही पर पुलिस ने मो. शमशेर आलम और इमरान की बहन रिजवाना को बरदह गांव से 3 AK-47  के साथ गिरफ्तार किया गया था। तीनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि जबलपुर के ऑर्डिनेंस डिपो से करीब 70 AK-47 की तस्करी की गयी है। इस मामले में जबलपुर ऑर्डिनेंस डिपो के सीनियर स्टोरकीपर सुरेश ठाकुर का नाम सामने आया था। सुरेश ठाकुर, पुरुषोत्तम लाल रजक और उसका पुत्र शिवेन्द्र इस तस्करी के सूत्रधार थे। इसके बाद मुंगेर में AK-47 की तलाश के लिए लगातार छापा मारा गया इस क्रम में मुंगेर के बरदह गांव के एक कुएं से 12 AK- 47 बरामद किये गये थे।  मुंगेर पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनको पुलिस रिमांड पर भी लिया गया था। पुलिस रिमांड पर लिए गए मंजर आलम उर्फ मंजी ने बताया है कि शमशेर से 22 एके-47 लिए गये थे। जिसमें से 20 एके-47 कई अपराधियों को सप्लाई की गयी है। दो एके-47 पुलिस ने बरामद कर लिये हैं।

मुंगेर से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

Suggested News