बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फॉरइवर मिस इंडिया 2024 के लिए बिहार से चयनित हुई मुंगेर की बेटी सृष्टि शर्मा, परिवार में खुशियों का माहौल

फॉरइवर मिस इंडिया 2024 के लिए बिहार से चयनित हुई मुंगेर की बेटी सृष्टि शर्मा, परिवार में खुशियों का माहौल

MUNGER : मुंगेर फॉरइवर मिस इंडिया 2024 के लिए बिहार से मुंगेर की बेटी सृष्टि शर्मा का चयन किया गया है। जयपुर में दिसम्बर में फॉरइवर मिस इंडिया 2024 का देशस्तर पर फाइनल सलेक्शन होगा। जिसमें सृष्टि शर्मा बिहार को रिप्रजेन्ट करेंगी। फॉरइवर मिस इंडिया 2024 के लिए बिहार से चयनित होने पर सृष्टि शर्मा व उनके परिजन काफी उत्साहित हैं। 

सृष्टि शर्मा बताती हैं कि शुरू से ही उसे फैशन डिजाइनिंग का शौक था। उसके मम्मी पापा और बहन भी हमेशा उसका साथ दिया। मुंगेर में प्रारंभिक शिक्षा नोट्रेडैम एकेडमी से हासिल करने के बाद वह नेशनल इंस्टीच्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी दिल्ली में फैशन डिजाइनर का कोर्स करने लगी। इस बीच फॉरइवर मिस इंडिया 2024 में ऑडिशन के लिए अप्लाई किया। दो माह पूर्व आडिशन व इंटरक्शन हुआ। जिसमें बिहार से फारइवर मिस इंडिया के लिए उसका चयन हुआ। 

बिहार से चयनित होने पर उत्साहित सृष्टि कहती है कि जयपुर में दिसम्बर में होने वाले सेलेक्शन में इंडिया से भी वह फॉरइवर मिस इंडिया जरूर चयनित होगी। शहर के मकससपुर निवासी लाइसेंसी आर्म्स कारोबारी दिलीप शर्मा और उसकी गृहिणी पत्नी रीना शर्मा अपनी पुत्री की इस कामयाबी पर काफी प्रसन्न हैं। 

साथ ही पूर्ण आश्वस्त हैं कि उनकी पुत्री इंडिया के लिए भी फॉरइवर मिस इंडिया अवश्य चयनित होगी। इससे पहले भी मुंगेर की कई बेटियों ने मॉडलिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन कर चुकी है । 

REPORT - MD. IMTIYAZ KHAN

Editor's Picks