बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर निगम चुनाव परिणाम : कटिहार में मेयर बनीं उषा देवी अग्रवाल, डिप्टी मेयर पर मंजूर खान की जीत

नगर निगम चुनाव परिणाम : कटिहार में मेयर बनीं उषा देवी अग्रवाल, डिप्टी मेयर पर मंजूर खान की जीत

कटिहार. नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग की आज काउंटिंग चल रहा है। इसमें 17 नगर निमग के मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के भाग्य का फैसला हो रहा है। कटिहार नगर निगर के मुख्य पार्षद पद पर उषा देवी अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामप्रकाश महतो की पत्नी मीना महतो को करीब 20464 मतों से पराजित किया है। वहीं तीसरे नंबर पर राजद नेता राजन यादव की बीवी पुष्पा देवी रही, जबकि जदयू विधायक विजय सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी पांचवे स्थान पर रही। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर पूर्व उपमहापौर मंजूर खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन पोद्दार को करीब 2138 मतों से पराजित किया है, जबकि 10157 मत लाकर किशन बजाज तीसरे नंबर पर रहे। वहीं बरारी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद पर बबीता देवी यादव विजयी रही।

नगर निकाय चुनाव में मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद का चुनावी परिणाम काफी चौंकाने वाला रहा है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी, जिसमें जदयू विधायक विजय सिंह, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री रामप्रकाश महतो, राजद नेता समरेंद्र कुणाल तथा राजन यादव और इंटक नेता विकास सिंह प्रमुख हैं। लेकिन जो चुनावी परिणाम आया है, वह काफी चौंकाने वाला है।

मुजफ्फरपुर नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर महिलाओं ने बाजी मारी है। मेयर पद पर भाजपा नेत्री निर्मला साहू ने जीत दर्ज किया है, जबकि डिप्टी मेयर पद पर डॉक्टर मोनालिसा को जीत मिली है। वहीं दरभंगा नगर निगम से महापौर पद पर अंजुम आरा लगभग 9 हजार मतों से जीत हासिल की, जबकि उप महापौर पद पर नाजिया हसन ने जीत हासिल की है।

Suggested News