बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मकर संक्रांति पर गया में नगर निगम का सैनिटाइजेशन अभियान, मेयर खुद भी सोडियम हाइपोक्लोराइट स्प्रे करते दिखे

मकर संक्रांति पर गया में नगर निगम का सैनिटाइजेशन अभियान, मेयर खुद भी सोडियम हाइपोक्लोराइट स्प्रे करते दिखे

गया. बिहार के गया जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे लेकर गया नगर निगम द्वारा व्यापक पैमाने पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दूसरे दिन शहर के रेलवे स्टेशन स्थित नगर निगम स्टोर से सैनिटाइजेशन अभियान की शुरुआत की गई। यहां मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों एवं निगम के कर्मचारियों ने स्वयं अपने हाथों से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इस दौरान शहर की प्रमुख सड़कों, गलियों, मकानों व दुकानों को सैनिटाइज किया गया। साथ ही लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। इस बीच लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस मौके पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वार्ड पार्षदों द्वारा युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया था। अब कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रॉन का कहर जारी है। इसे लेकर हमलोगों द्वारा आज लगातार दूसरे दिन शहर के बैरागी, स्टेशन रोड, बागेश्वरी, तेल बिगहा, संजय नगर सहित अन्य कई मोहल्लों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हम लोगों को यह बता रहे हैं कि कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करें और हर हाल में मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन कार्य में लगा हुआ है।

वहीं डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि सैनिटाइजेशन अभियान में 'सोडियम हाइपोक्लोराइट' केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। यह केमिकल कीटाणुओं को मारने में काफी कारगर है। चाहे वह लारवा हो, कीटाणु हो या डेंगू जैसा मच्छर, यह सभी तरह के कीटाणु का खात्मा करता है। साथ ही हवा में जो एंटी बॉडी वायरस है, उसको भी मारने में कारगर है। शहर की दुकानों, मकानों के अलावा नालियों में भी इस का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही इस  स्प्रिंटर मशीन से भी केमिकल का छिड़काव हो रहा है। इसके अलावा फागिंग भी की जा रही है। ताकि कोरोना के वायरस को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना का यह वायरस बहुरूपिया है, जो तरह-तरह के रूप बदलकर कहर बरपा रहा है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन हर हाल में लोगों को अनुपालन करना चाहिए। मकर संक्रांति जैसे पर्व के अवसर पर भी हमलोग शहरवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Suggested News