बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर निकाय चुनाव : 37 जिलों के 156 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव का फैसला आज, प्रत्याशियों ने किए अपनी जीत के दावे

नगर निकाय चुनाव : 37 जिलों के 156 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव का फैसला आज, प्रत्याशियों ने किए अपनी जीत के दावे

PATNA : बिहार नगर निकाय के पहले चरण में हुए वोटों की गणना आज की जाएगी। मतगणना का काम सुबह आठ बजे से शुरू किया जाएगा। बता दें कि पहले चरण में 156 नगर निकायों में वोटिंग हुई थी. इसमें 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत शामिल हैं। इसके साथ नगर सरकार के लिए पिछले छह माह से चल रहा इंतजार भी खत्म हो जाएगा

37 जिलों में हुई थी वोटिंग

18 दिसंबर को राज्य के 37 जिलों के 156 नगरपालिकाओं के 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत में सुबह 7:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक (गया जिला के इमामगंज नगर पंचायत में शाम 03:00 बजे तक) मतदान किया गया था। प्रथम चरण में कुल 5260530 मतदाता, जिसमें 2759000 पुरुष और 2501369 महिला मतदाताओं के साथ 161 अन्य मतदाता शामिल थे। प्रथम चरण में पदों की कुल संख्या 3658 है. इसमें वार्ड पार्षद पद के लिए 3346 पद, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 156 पद और मुख्य पार्षद पद के लिए 156 पद निर्धारित हैं। 

इस चरण में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 21287 है. इसमें 9702 पुरुष, 11582 महिला और तीन अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं। इस चरण में 9702 पुरुष अभ्यर्थियों में वार्ड पार्षद पद के लिए 8076, उप मुख्य पार्षद के लिए 773 और मुख्य पार्षद पद के लिए 853 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस चरण में 11582 महिला अभ्यर्थियों में वार्ड पार्षद पद के लिए 9568, उप मुख्य पार्षद के लिए 924 और मुख्य पार्षद पद के लिए 1090 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस चरण में तीन अन्य अभ्यर्थियों में वार्ड पार्षद पद के लिए तीन प्रत्याशी शामिल हैं. इस चरण में कुल 53 वार्ड पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गये।

Suggested News