बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लव, सेक्स व धोखा के बाद हत्या : प्रेमी ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, तो लड़की ने बगीचे में बुलाकर परिजनों के हाथों करवा दी हत्या

लव, सेक्स व धोखा के बाद हत्या : प्रेमी ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, तो लड़की ने बगीचे में बुलाकर परिजनों के हाथों करवा दी हत्या

Desk. बिहार के मधेपुरा में लव, सेक्स और धोखा के बाद मर्डर का मामला सामने आया है। यहां मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक लड़का का एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। इसका परवाना इतना चढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे से संबंध भी बनाये। इस दौरान लड़का ने लड़की के कुछ अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया लिया। साथ ही वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल करने लगा। लड़की से बार-बार संबंध बनाने के लिए कहता था। लड़की ने अपने परिवार को ये सारी बात बता बाद दी। इस पर लड़की के परिवारवालों ने लड़का की जमकर पिटाई की और गोली मारकर हत्या कर दी।

मामला मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में प्रेमिका ने बताया कि कुछ महीने पहले मैट्रिक की परीक्षा के दौरान उसकी दोस्ती एक लड़का से हो गई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बाद दोनों के बीच संबंध भी बने। इस दौरान लड़का ने एमएमएस बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। प्रेमिका ने अपने परिवार को यह बात बताया। परिवार वालों को यह बात नागवार गुजरी। इसके बाद मिलने के बहाने लड़की के पिता और उसके चचेरे भाइयों ने प्रेमी को बुलाया और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

संबंध बनाने के लिए डाल रहा था दवाब

लड़की ने बताया कि लड़का बार-बार बुलाने लगा था। इसके बाद में परेशान हो गई। मैंने घर पर सारी बात बताई। परिवारवालों ने उसे और उसके परिवार वालों से इस बात की शिकायत भी की। दो बार पंचायत भी हुई। लेकिन, लड़का अपनी आदत से बाज नहीं आया। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने प्रेमी को सबक सिखाने का खौफनाक रास्ता चुना लिया। 4 मार्च को दोपहर में लड़का ने लड़की को फोन कर बताया कि वह जगदीशपुर एक शादी में आ रहा है। उसने लड़की को रात मिलने को कहा। इस बात की जानकारी लड़की ने परिवार वालों को दे दी। लड़की के जीजा भी भागलपुर से आ गए और हत्या की योजना बना ली गई।

रात करीब 11 बजे लड़की ने लड़का को फोन किया और बताया घर पर सभी लोग सो चुके हैं। लड़का शादी से बाइक उठाया और निकल गया। उसके साथी ने जब कहा हमें भी ले चालों तो उसने उसे मना कर दिया और कहा कि 15 मिनट में आ रहा हूं। वहीं लड़की ने घर से दूर एक आम के बगीचे में रिकेश को बुला लिया, यहां उसके परिवारवाले छिपे थे।

युवक जैसे ही बगीचे में पहुंचा उसे घेर लिया गया और पहले उसकी जम कर पिटाई की फिर गोली मार दी। इसी बीच जब युवक के मोबाइल पर उसके दोस्त ने फोन किया तो गाली-गलौज देते हुए फोन काट दिया गया। मामले को भटकाने के लिए लड़की के परिजनों ने बाइक को आलमनगर थाना क्षेत्र में गनौल में सड़क किनारे फेंक दिया। जबकि शव को घर से दो किलोमीटर दूर मक्के के खेत में फेंका गया। 6 मार्च को उसकी की लाश मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया।

Suggested News