बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कानून की गिरफ्त में आया हत्या, लूट के दर्जनों अपराधों को अंजाम देनेवाला गया का यह शातिर, पुलिस ने कहा - लंबे समय से चल रही थी तलाश

कानून की गिरफ्त में आया हत्या, लूट के दर्जनों अपराधों को अंजाम देनेवाला गया का यह शातिर,  पुलिस ने कहा - लंबे समय से चल रही थी तलाश

GAYA : गया शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी  कार्यालय में शुक्रवार को सिटी एसपी राकेश कुमार एवं एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुरुआ थाना कांड संख्या मुख्य 144 /21 के अभियुक्त चंदन कुमार पासवान ग्राम घोड़ाघाट थाना डोभी को गिरफ्तारी के बाद मामले का उद्भेदन करते हुए राकेश कुमार ने बताया कि गुरुआ थाना के सगाही बाजार में हथियार के बल पर 25 जून को अपराधियों ने रंजीत कुमार गुप्ता नामक व्यवसाई के दुकान में घुसकर 1 लाख रुपए एवं दो मोबाइल का लूटपाट लिया था। 

कांड की संवेदनशीलता को देखते हुए  उक्त कांड के उद्भेदन एवम अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसआईटी टीम गठित की गई थी। वरीय पुलिस अधिकारी गया के मार्ग निर्देशन एवं नगर पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में शेरघाटी एसडीपीओ, थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा गुरुआ, एवं गया तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारियों  टीम गठित की गई थी। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तारी करने में पुलिस को सफलता मिली। चंदन ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष लूट कांड में संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई राज खोले हैं।।


पुलिस ने बताया कि चंदन के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है,जबकि उसने पुलिस को बताया है कि 50000 रुपए की लूट की गई थी। इस लूट का मास्टरमाइंड मनोज पासवान उर्फ कईल्लू पासवान ग्राम पिंडरा थाना हंटरगंज जिला चतरा झारखंड का रहने वाला है।  इसके अलावा लक्ष्मण पासवान, विकास कुमार, विक्कू राज एवं टुनटुन ग्राम घोड़ाघाट लूट कांड में शामिल था, जबकि यह सभी आदतन अपराधी हैं। 

चंदन पर दर्ज है हत्या का केस

चंदन का आपराधिक इतिहास रहा है। जो कि गुरुआ थाना कांड संख्या 144/ 21 भादवि की धारा 394 डोभी थाना कांड संख्या 264 /21 भादवि की धारा 341 323, 342, 506, 34 एवं 27 आर्म्स एक्ट शामिल है। इसी प्रकार शेरघाटी थाना कांड संख्या 631/ 20 भादवि की धारा 302, 120 बी एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज है। डोभी थाना कांड संख्या 239/20 भादवि की धारा 392 अभियुक्त चंदन के खिलाफ चल रहा है।  पुलिस के पूछताछ में चंदन ने  कई घटनाओं को स्वीकार करते हुए अपने गिरोह का राज खोला है। जो पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जाती है।

Suggested News