बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में मछली व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, तालाब से बरामद हुआ शव

बेगूसराय में मछली व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, तालाब से बरामद हुआ शव

Begusarai : जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हत्या और लूट जैसी घटना आम बात हो गई है। आए दिन जिले में कही न कही से हत्या और लूट की खबर सामने आना आम बात हो गया है। आज फिर एक ऐसी ही घटना सामने आई है। 

दरअसल जिले तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर गांव स्थित एक तालाब से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान हसनपुर निवासी मछली व्यवसायी 45 वर्षीय मुकेश सिंह के रुप में हुई है। 

तेघड़ा थानाध्यक्ष मनीष कुमार आंनद ने बताया कि सूचना मिली कि तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के काजी रसपुर गांव में एक तालाब में युवक की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच लाश को तालाब से निकलवाया गया। 

लाश के निकालने के बाद उसकी पहचान हसनपुर निवासी मछली व्यवसायी 45 वर्षीय मुकेश सिंह के रुप में हुई। मृतक की गोली मारकर हत्या की गई है। अपराधियों ने उसे चार गोली मारी है। तीन गोली सिर में जबकि एक गोली सीने में  लगी है। 

उन्होंने बताया कि मृतक मुकेश भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके उपर तेयाय ओपी में भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

इधर घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News