बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन के बीच भागलपुर में मर्डर, फिल्मी स्टाइल में छत से मारी गोली

लॉकडाउन के बीच भागलपुर में मर्डर, फिल्मी स्टाइल में छत से मारी गोली

भागलपुर/नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता में अपराधियों ने गांव के ही विभूति मंडल के पुत्र छोटू कुमार उर्फ राहुल कुमार 16 की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना को उस समय अंजाम दिया जब राहुल सड़क पर ठहलने के लिए निकला था। 

अपराधियों की राहुल को छत से निशाना बनाया है। सड़क के बगल वाले घर के छत पर सभी अपराधी पहले से घात लगाए हुए बैठे थे। घटना देर रात 9 बजे की है। परिजनों के अनुसार जैसे ही उनलोगों ने गोली की आवाज सुनी वे लोग स्थल पर पर गए तो देखा कि राहुल सड़क पर घायल अवस्था में है। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिये मायागंज ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात इस्माइलपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही थी। जानकारी मिली है कि राहुल कुमार मंडल को अपराधियों ने दो गोली मारी थी। 

इधर घटनास्थल पर परवत्ता गांव में  इस्माईलपुर, गोपालपुर, परबत्ता एवं नवगछिया थाना की पुलिस गांव के हालात पर नजर बनाए हुए है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी भी कर रही है। घटना स्थल पर छानबीन कर है नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि राहुल मंडल सड़क पर निकला था। इसी दौरान छत पर से खोखा कापरी और उसका पुत्र  महंथा ने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उन्होंने कहा  कि 10 दिन पूर्व राहुल मंडल का खोखा कापरी से मूंग काटने बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर देर रात  खोखा कापरी द्वारा राहुल मंडल को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Suggested News